क्या आप जानते हैं बोरोलीन क्रीम का नाम उसको बनाने वाले फॉर्मूले से ही बना है

बोरोलिन


बोरोलिन एंटीसेप्टिक क्रीम ब्रांड बहुत पुराना है शायद कुछ लोग भूल भी चुके होंगे लेकिन मार्केट में क्रीम  कि इतनी वैरायटी होने के बावजूद बोरोलिन क्रीम की अपनी एक खास जगह है। मार्केट में नए-नए क्रीम के ब्रांड आ रहे हैं लेकिन बोरोलीन की खासियत ही है जो लोग बोरोलीन को एंटीसेप्टिक क्रीम के तौर पर यूज करते हैं वह इसे छोड़ना पसंद नहीं करते। आज भी इस हरे रंग  ट्यूब वाली क्रीम की अलग ही पहचान है। बोरोलिन भारत में बिकने वाली एंटीसेप्टिक सुगंधित क्रीम है।

इस हिंदुस्तानी क्रीम का निर्माण  एक हिंदुस्तानी द्वारा किया गया है। जिनका नाम है गौर मोहन दत्त।
बात 1929 की है जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था। अंग्रेजी शासन होने के कारण स्वदेशी चीजें को बढ़ावा ना देकर विदेशों से समान मंगवाया जाता था। बोरोलिन सिर्फ एक क्रीम नहीं थी बल्कि अंग्रेजों को मुंह तोड़ जवाब देने का एक जरिया भी था। विदेशी  समान का विरोध करना और हर भारतीय तक यह क्रीम पहुंचाना यह उनका मकसद था।

बोरोलिन का निर्माण 1929 में गौर मोहन दास द्वारा उनकी कंपनी जी.डी. फार्मा प्राइवेट लिमिटेड(G.D. Pharmaceuticals Pvt. Ltd. ) द्वारा किया गया। उस समय जो प्रोडक्ट मार्केट में मिल रहे थे उनकी कीमत इतनी ज्यादा थी कि वह आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर थे। 1929 में गौर मोहन दास बोरोलीन क्रीम लाए। इसके पीछे उनका मकसद यह था कि देश की अपनी ऐसी एंटीबायोटिक क्रीम हो जो हर भारतीय तक पहुंच सके। जिसकी कीमत भी ज्यादा ना हो।


बोरोलिन का नाम उसके बनाए हुए फार्मूले पर रखना

दोस्तों शायद आप को जान कर हैरानी हो सकती है की बोरोलीन एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका नाम उसके बनाए हुए फार्मूले पर रखा गया है। बोरोलिन एक ऐसी एंटीसेप्टिक क्रीम है जो रोगाणुओं से लड़ने में मदद करती है। त्वचा के कटने और जलने पर भी  बोरोलीन का  एंटीसेप्टिक क्रीम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों मैं बोरोलिन का इस्तेमाल कुछ लोगों द्वारा रूखी और बेजान त्वचा को कोमल बनाने तथा गर्मियों में गर्मी से बचने के लिए भी किया जाता है। इस क्रीम को बनाने के लिए बोरिक एसिड, जिंक ऑक्साइड,ऑलियन ,पैराफिन, एनहाइड्रस  लेनो- सलीन, परफ्यूम आदि का इस्तेमाल होता है। बोरोलिन क्रीम का नाम बोरिक एसिड पाउडर के पहले शब्द " बोरो "से लिया और दूसरा हिस्सा  "ऑलिन" ऑलियन से लिया गया है।ऑलिन शब्द लैटिन शब्द ऑलियन का  वेरिएंट है। जिसका मतलब होता है तेल तो इस प्रकार बोरोलीन क्रीम का नाम रखा गया।

नेता से लेकर अभिनेता तक यूज़ की हुई  बोरोलिन:-

     भारत में सालों से बोरोलिन का रुतबा कायम है। बोरोलिन क्रीम को इस्तेमाल करने  वालों की भी संख्या कम नहीं है। बोरोलीन की प्रसिद्धि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तक ने बोरोलीन  का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं अभिनेता राजकुमार को भी  बोरोलिन का इस्तेमाल करना पसंद था।

बोरोलिन केअन्य प्रोडक्ट:-

        दशकों तक जी डी फार्मा कंपनी केवल एक ही प्रोडक्ट पर काम करते रहे। 90 के दशक में कंपनी ने एलिन हेयर ऑयल लॉन्च किया तथा 2003 में सुथॉल नाम का एंटीसेप्टिक लिक्विड लेकर आए। इतना ही नहीं आज के समय में कंपनी बो बॉडी लोशन, बो हैंड वॉश, बो लिप्स, हैंड सैनिटाइजर पैनोरब लाल के अलावा अन्य प्रोडक्ट बनाती है।

बोरोलिन के पैकेट पर हाथी की तस्वीर होना:-

        अगर आपने ध्यान से देखा हो तो बोरोलिन के पैकेट पर हाथी की तस्वीर बनी है। हाथी की तस्वीर छापने का कारण यह भी है कि हाथी भारतीय संस्कृति के महत्व का परिचालक है और साथ ही स्थिरता को भी दर्शाता है।

15 अगस्त को मुफ्त में बाटी बोरोलिन:-

      शुरुआती समय में बोरोलिन क्रीम के आगे कई रोडे आए। लेकिन समय के साथ-साथ  बोरोलिन की लोकप्रियता बढ़ती गई। अंग्रेजों द्वारा बेचे जा रहे प्रोडक्ट में बोरोलिन एक सस्ता साधन थी। सस्ती होने के कारण यह क्रीम भारतीय की पहुंच से भी दूर नहीं थी। 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तब हर तरफ जश्न का माहौल था । जश्न के माहौल में जी डी फार्मा कंपनी भी कहां पीछे रहने वाले थी। तब अपनी खुशी का इजहार करने के लिए कंपनी ने एक लाख से ज्यादा बोरोलिन ट्यूब आम जनता में मुफ्त मे बाटी।

बंगाली संस्कृति का हिस्सा:-

      बोरोलीन  का लगाव बंगाली घरो मैं देखा जा सकता है। बोरोलिन क्रीम बंगाली घरों में पीढ़ियों से यूज होती आ रही है। इसका लगाव एक कारण यह है कि इस क्रीम का निर्माण गौर मोहन दत्त द्वारा हुआ जो बंगाल के रहने वाले थे। यहां के नागरिकों का मानना है कि जिस क्रीम का इस्तेमाल भारतीयों के मान सम्मान रक्षा करने के लिए हुआ उसे इस्तेमाल ना करना गौर मोहन दत्त का अपमान होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट होने के साथ-साथ एंटीबायोटिक क्रीम के तौर पर भी बोरोलिन घरों में यूज होती है।

      

  --: धन्यवाद :--  

boroline cream history,
boroline history,
boroline company owner,
boroline company ,
boroline company name,
boroline company wikipedia,
boroline turnover,
boroline founder,
is boroline indian compan,y

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लखानी के दो मालिक | फरीदाबाद की लखानी का इतिहास

लूलू मॉल का मालिक कौन है, लूलू मॉल कहाँ है और लूलू मॉल का मतलब क्या है | what is meaning of lulu mall, where is lulu mall located and who is lulu mall owner

क्या पैराशूट तेल को खाने में उपयोग कर सकते हैं | क्या पैराशूट हेयर ऑयल नहीं है ?