गोदरेज के मलिक का पहला काम बिजनेस सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स बनाना | Is godrej an indian company
गोदरेज गोदरेज कंपनी का मालिक पहला बिजनेस सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट बनाना ताले और अलमारी का व्यापार शुरू करना गोदरेज की फुल फॉर्म गोदरेज कंपनी के प्रोडक्ट गोदरेज के नाम अवार्ड गोदरेज और इसरो यह साझेदारी गोदरेज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गोदरेज के बनाए प्रोडक्ट हर घर में किसी ना किसी रूप में यूज होते हैं और लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। गोदरेज एक भारतीय कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई में है । यह कंपनी घर की जरूरतों का सामान बनाती है । जैसे तेल, साबुन, टूथब्रश, क्रीम आदि । गोदरेज के बनाए प्रोडक्ट की बात करें तो सबसे पहले ध्यान मेंअलमीरा और फ्रिज ही आते हैं।। गोदरेज लोगों में बहुत लोकप्रिय है। गोदरेज कंपनी का मालिक:- गोदरेज ग्रुप की शुरुआत भारतीय समुदाय से आए आर्देशिर गोदरेज और पिरोजशा गोदरेज ने की थी। फर्म की स्थापना 1897 में मुंबई महाराष्ट्र में हुई थी। इस कंपनी में करीब 28000 कर्मचारी काम करते हैं। आर्देशिर के जीवन का लक्ष्य बिजनेस नहीं था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद कंपनी ने इन्हें केस लड़ने के लिए अफ्रीका भेजा पर जल्द ही वह अफ़्...